दार्शनिक स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

uअंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 02 अप्रैल 2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सवालों भरा रहेगा जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे. आपका लकी रॉयल ब्लू और लकी नंबर 34 है. अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपनी योग्यता को सबके सामने लाइए क्योकि आज का दिन आपके लिए लकी है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 16 है. उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खट-पट हो सकती है। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आपको काफी सफलता मिल सकती है. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 28 है.  लापरवाही हानिकारक हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके पास सभी समस्या का हल मिल जाएगा. आपका लकी रंग लाइट गोल्डन लकी नंबर 31 है. विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का जरूर ख्याल रखे, इसलिए आज से व्ययाम कीजिए. आपका लकी पीच और लकी नंबर 8 है. व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी की आलोचना, नकल न करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोशिश कीजिए कि आक हर चीज को सकारात्मक रूप से लें. आपका लकी रंग डार्क सिल्वर और लकी नंबर 12 है. अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने रिलेशन को मजबूत बनाइए. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 7 है. मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपने रिलेशन को लेकर ईमानदार रहिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 19 है. व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। रुका पैसा मिलेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने काम से कई कई लोगों को प्रभावित करेंगे, दोस्तों और परिवारों में बहुत सारा प्यार मिलेगा. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 33 है. मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने बिजनेस और व्यक्तिगत संबंध को लेकर खुले विचार रखिए. आपका लकी रंग वायलेट और लकी नंबर 1 है. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। लाभ बढ़ने से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप किसी भी बहस से दूर रहिए. आपका लकी रंग डार्क पिंक और लकी नंबर 13 है. महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। खर्चों में कमी आवश्यक है। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

रूके हुए किसी भी काम को खत्म करने के लिए आज का दिन अच्छा है. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 32 है. साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।