भगवान बुद्ध का मार्ग जोड़ने का मार्ग:टी प्रसाद

Uncategorized

t prsaadफर्रुखाबाद:(संकिसा)बुद्ध जयंती के अवसर पर संकिसा पंहुचे पूर्व मंत्री टी प्रसाद ने बुद्ध की महिमा का गुणगान किया| उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के द्वारा बताये गये आदर्श समाज को जोड़ने का कार्य करते है| इस लिये हम सभी को बुद्ध धर्म से जुड़ना चाहिए|

कार्यक्रम में पंहुचने के बाद सभी ने प्रार्थना की| पूजा अर्चना के दौरान नारे लगाकर लोगो में जोश का संचार किया गया| जब तक सूरज चाँद रहेगा, बौद्ध धर्म का नाम रहेगा| बौद्ध ध्रर्म की क्या पहचान मानव-मानव एक समान| आदि नारों से माहौल भर गया| भिझु धम्मपाल ने कहा कि हम सभी भुतही पवित्र जगह पर एकत्र हुये है| भगवान बुद्ध की वाणी एक खास मंजिल तक पंहुचती है| उन्होंने चैत वन्दना पाली भाषा में सभी को करायी|

पूर्व कैविनेट मंत्री टी प्रसाद ने कहा कि आज का दिन भुत ही महान दिन है| आज के ही दिन बुद्ध का जन्म, ज्ञान एवं पद निर्माण हुआ था| भगवान बुद्ध जब ज्ञान प्राप्ति के अंतिम चरण में थे तो उन्होंने एक सपना देखा की उनका सर हिमालय की चोटी पर वाया हाथ हिन्दमहासागर में दाया हाथ अरब सागर में है| इस लिये पूरे देश के सभी लोगो को बौद्ध धरम से जुड़ना चाहिए| इस दौरान एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, नागेन्द्र शाक्य, शैतान सिंह शाक्य, होरीलाल शाक्य, गुरु दयाल शाक्य आदि लोग भी मौजूद रहे|
24 फुट लम्बे अशोक स्तम्भ का अनावरण
बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध बिहार गंगा दरवाजा पर 24 लम्बे एक अशोक स्तम्भ का अनावरण भन्ते नागरत्न ने किया|