प्रशासन का दावा- वितरित हो गयी छात्रवृति, सभी को मिल गयी पेंशन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी पवन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय मीडिया को सम्बोधित किया|
dm pawan kumar- sp jogendra kumar- cdo i p pandey
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि जिले में आये हुए उन्हें एक माह का समय हुआ है| जब मैं यहाँ पर आया था तो प्रदेश में जनपद की स्थिति विकास परक योजनाओ में 70वे स्थान पर थी| आज एक माह पश्चात् हम प्रदेश में 41वे स्थान पर पहुच गए है| परन्तु अभी संतुष्टि प्राप्त नहीं है| जब तक कि जनपद प्रदेश में सातवें स्थान तक न पहुच जाए| उन्होंने कहा कि जिले में विकास के सन्दर्भ में एक अभिनव काम हुआ है वह है मेंथा की खेती का रकवा बढ़ाना| शुरू में 200 हेक्टेयर में मेंथा की खेती की जा रही थी वह अब 5000 हेक्टयर से भी ज्यादा पहुच गयी है| जो अपने आप में एक कीर्तिमान है| उन्होंने यह भी कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति को सुद्रढ़ बनाये रखा जायेगा| जिस कि पिछले दो तीन पर्वो पर जिसमे महाशिवरात्रि, ईस्टर, परीक्षा इत्यादि सम्मलित है| श्री कुमार ने कहा कि मंरेगा के अंतर्गत जनपद में 512 ग्राम सभाओ में 40289 परिवारों को लाभान्वित कराने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 44237 परिवारों को लाभान्वित कराया जा चुका है| जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी प्रकार की पेंशनो को लाभार्थियो के खातो में स्थान्तरित कराया जा चूका है तथा छात्रवृतियो का वितरण कराया जा चुका है|

पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारियो, अपर पुलिस अधीक्षक तथा स्वयम उनकी गाड़ी में एंटी इक्विपमेंट वाहनों पर उपलब्ध करा दिए गए है| पुलिस बल हर चौराहे पर ड्यूटी करते मिलेंगे| चीता मोबाइल का गठन किया जा चुका है| महिला पुलिस बल भी थानों, चौकिओ पर तैनात रहेगा| होली दहन के मौके पर पुलिस गश्त करती रहेगी और यदि किसी ने भी शराब पीकर सड़क पर या मोटर साइकिल पर सवार होकर उपद्रव करने की कोशिश की तो कानून के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी|

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से डॉ राम मनोहर लोहिया ग्रामो में विकास परक योजनाओ को लागू करना और उनमे पारदर्शिता बनाये रखना हमारी प्राथमिकता होगी| भविष्य में गेंहू खरीद के समय किसानो को उसका उचित मूल्य व् भुगतान मिले यह भी हमारे लिए चुनौती का विषय होगा| मीडिया का सहयोग मिला है और मिलता रहेगा इसके लिए मैं आभारी हूँ|

मुख्य विकास अधिकारी आई पी पाण्डेय ने जनपद में चल रही विकास परक योजनाओ में अब तक प्राप्त उपलब्धियो पर विस्तृत प्रकाश डाला|
[bannergarden id=”11″]
नोट- यदि किसी पाठक को लगता है कि कहीं कुछ गड़बड़ है| तो अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिख सकता है| हो सकता है कि नीचे के अधिकारिओ ने कागजो में सब कुछ ठीक दिखा जिलाधिकारी महोदय और प्रदेश शासन को सब कुछ चकाचक की रिपोर्ट भेज दी हो और जमीनी हकीकत कुछ और हो| व्यवस्था में और सुधार के लिए जनता का जागरूक होना और कामिओ को जिलाधिकारी तक पहुचाने का हक एवं दायित्व बनता है|
[bannergarden id=”8″]