निरीक्षण में डाई मार्कर के बारे में पूछने पर बंगलें झांकने लगे सीओ व एसओ

Uncategorized

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने शमसाबाद थाने का निरीक्षण किया। पूर्व नियोजित निरीक्षण के लिए शमसाबाद थानाध्यक्ष दिलेश कुमार ने पहले से ही सब कुछ सजा कर रखा था। सभी असलहों व सुरक्षा के उपकरणों को सजाकर रखा गया। पुलिस अधीक्षक ने पहुंचते ही सीओ कायमगंज व sp jogendra singh sp jogendra singh1एसओ दिलेश कुमार से डाई मार्कर के बारे में पूछ दिया। एसपी के पहले ही सवाल पर सीओ व एसओ बगलें झांकने लगे।[bannergarden id=”8″]

बड़े शर्म की बात है कि पुलिस विभाग के अधिकारियों को जब अपने ही उपकरणों के प्रयोग व उनके बारे में जानकारी नहीं है तो उनका प्रयोग वह कब और कहां करेंगे। विदित हो कि डाई मार्कर पुलिस के लिए बहुत ही कारगर उपाय होता है। जिसमें पुलिस एक विशेष प्रकार की डाई बलवे इत्यादि के समय पर रखती है। बबाल करने वालों के ऊपर पुलिस[bannergarden id=”11″] डाई फेंक देती है। जिससे वह लोग चिन्हिंत हो जाते हैं। बाद में उनके बदन पर डाई के अनुसार उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने असलहे व अन्य कागजातों को अच्छी तरीके से चेक किया। इस दौरान चम्पतपुर गांव के चौकीदार रामसेवक को एक हजार रुपये का इनाम दिया गया। चम्पत सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में फायरिंग हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों को पकड़कर मामला निबटा दिया। बड़ी बारदात होने से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने उसकी सराहना करते हुए एक हजार नगद पुरस्कार दिया।