संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता मायके में फांसी पर झूली

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अदिउली निवासी अमरपाल पुत्र रामपाल चौहान की 21 वर्षीय पत्नी किरन ने अपने मायके बिर्राबाग कादरीगेट फर्रुखाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पुलिस को होने पर शव को कब्जे में ले लिया गया।

पड़ोसी जनपद एटा के थाना जसरथपुर के ग्राम पिंजरी निवासी रामशरन चौहान अपना पैतृक घर छोड़कर 20 वर्ष से कादरीगेट बिर्राबाग में मकान बनाकर रह रहा है। रामशरण सब्जी की ठेली लगाता है। 22 नवम्बर 2011 को उसने अपनी पुत्री किरन का विवाह अमरपाल चौहान के साथ कर दिया था। शादी के कुछ समय बाद से ही किरन का विवाद अपनी सास बिट्टो के साथ शुरू हो गया। जिसके चलते किरन अक्सर अपने मायके बिर्राबाग में ही रहती थी। पिछले तकरीबन पांच माह पूर्व विवाद के चलते किरन अपने मायके बिर्राबाग आयी थी। जहां उसका पति अमरपाल भी आता जाता रहता था। अमरपाल मजदूरी का काम करता है। गुरुवार तकरीबन तीन बजे किरन की मां नीलम छत पर पापड़ सुखा रही थी। पिता रामशरण चौहान ठेली लगाने के लिए गये थे। घर पर और कोई नहीं था। तभी किरन ने कमरे के अंदर पड़े बैड पर बक्सा रखा और उसके ऊपर चढ़कर अपनी साड़ी से छत के कुन्डे में लटक कर फांसी लगा ली। आहट सुनकर जब उसकी मां नीलम नीचे आयी तो किरन फांसी पर झूल रही थी। किरन की मां नीलम ने बताया कि उस समय किरन की सांसें चल रहीं थीं।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

room singh1mratikaकिरन को तड़पता देख मां ने बेटी को छत से उतारा और अपने पति की मदद से ठेली पर लिटाकर स्थानीय डाक्टर के पास ले गयी। जहां उसने किरन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना लिखित रूप से मृतक विवाहिता के पिता रामशरन ने शहर कोतवाली में दी। सूचना पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की मां नीलम, पिता रामशरन व पति अमरपाल से अलग अलग पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किरन व उसके पति अमरपाल से अक्सर मायके में ही झगड़ा होता रहता था। जिससे वह परेशान चल रही थी।

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने जेएनआई को बताया कि मामले के सम्बंध में तहरीर प्राप्त हो गयी है। अग्रिम कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जायेगी।