सपा के जनता दरबार में आईं 15 शिकायतें

Uncategorized

Sapa Farrukhabadफर्रुखाबाद: जिला समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को जिला कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें 15 शिकायतें आईं। जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष ने पहुंच कर जनता दरबार का जायजा लिया।
[bannergarden id=”11″]
निर्धारित शेडयूल के तहत जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह यादव, जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर व उनकी टीम ने पीडि़तों की शिकायतें सुनी। शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, विकास संबंधी, राजस्व विभाग, चीनी मिल, जल निगम समेत अन्य विभागों की शिकायतें आईं। इनमें से परिवहन व पुलिस विभाग की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी फरियादियों के प्रार्थना पत्र को संबंधित विभागाध्यक्ष के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी के जनता दरबार में पहुंच कर टीम का उत्साहवर्धन किया।
[bannergarden id=”17″]
उधर, जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि पीडि़तों की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। फरियादी की शिकायत का निस्तारण मौके पर ही करने की प्राथमिकता रहती है। यदि कोई अफसर पार्टी की ओर से भेजी गई शिकायतों के निस्तारण में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ जिलाध्यक्ष के माध्यम से शासन को शिकायत भेजी जाएगी। इस मौके पर जिला सचिव प्रदीप यादव टीटू, उपाध्यक्ष सलाउददीन पहलवान, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, उपभोक्ता फोरम की सदस्य सुषमा जाटव, केके यादव, आशीष यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″]