कल राजपूत रेजीमेंट पहुंचेगी टार्च रैली, तैयारियां पूर्ण

Uncategorized

rajesh panikarफर्रुखाबाद: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण और उससे सम्बंधित सुझावों के सम्बंध में राजपूत रेजीमेंट की टार्च रैली मंगलवार 20 मार्च को राजपूत रेजीमेंट पहुंच रही है। इसके लिए रेजीमेंट की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रेजीमेंट के कर्नल व कार्यकारी कमांडेंट राजेश पाणिकर ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया। [bannergarden id=”8″]

रैली से सम्बंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए मसेनी चौराहा पहुंचे कर्नल राजेश पाणिकर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होमगार्ड व व्यावसायिक शिक्षा मंत्री नरेन्द्र सिंह को बुलाया गया है। करियप्पा काम्पलेक्स में आयोजित होने वाली रैली में मेडिकल कैम्प के अलावा पूर्व सैनिकों की पेंशनों, कैन्टीन कार्ड व अन्य कागजातों से सम्बंधित समस्याओं को दर्ज किया जायेगा और उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कैम्प में इंटरनेट की सुविधा भी रखी गयी है। जिसके माध्यम से पेंशनर इलाहाबाद सीधी बात कर सकता है। रैली के साथ मेजर एलेक्स, बार टू सेना मेडल व सूबेदार मारुफ खां पहुंच रहे हैं। जिन्हें मसेनी चौराहे से सेना द्वारा रिसीव किये जाने का कार्यक्रम है।

[bannergarden id=”11″]

मसेनी चौराहे से रैली एमएच होते हुए फतेहगढ़ चौराहे से करियप्पा काम्पलेक्स पहुंचेगी। जहां कैम्प का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के पहुंचने की संभावना है। सभी क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों को सूचनायें दे दी गयी हैं। इस दौरान कर्नल राजेश पाणिकर के अलावा राजपूत रेजीमेंट के पीआरओ कैप्टन राधेश्याम भी मौजूद रहे।