कुन्डा काण्ड सरकार की विफलता का प्रतीक: सूर्यप्रताप शाही

Uncategorized

suneel dutt diwedi and surya pratap shahiFARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के नेता मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के भाई की शादी के आशीर्वाद कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार पर खासे नाराज दिखे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुन्डा का काण्ड प्रदेश की सपा सरकार की विफलता का प्रतीक है। जहां पुलिस के नुमाइंदे ही सुरक्षित नहीं हैं। [bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

श्री शाही ने प्रदेश व यूपीए सरकार में कानून व्यवस्था को बदहाल बताते हुए कहा कि सरकार में नारियां असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जब सपा सरकार अपना एक वर्ष पूरा होने का जश्न मना रही थी तो वहीं मुरादाबाद में एक महिला अपने आपको सिर्फ पुलिस की लापरवाही और अपने साथ हुई छेड़खानी को लेकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा रही थी। ऐसी सरकार में महिलायें अपने आपको भयभीत महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए शनिवार को लखनऊ में महिला सुरक्षा संकल्प रैली निकाली गयी थी।

कुन्डा काण्ड पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि कुन्डा काण्ड सरकार की विफलता का प्रतीक है। घटना होने के बाद भी पुलिस 24 घंटे तक अज्ञात कारणों के चलते कार्यवाही न करती नजर आयी। क्योंकि सरकार की तरफ से उसे निर्देश नहीं मिल पा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार असमंजश में है क्योंकि उसे अनेक जगहों से निर्देश मिल रहे हैं। जिसको लेकर निर्णय लेने में कठिनाई होती है। पुलिस व प्रदेश सरकार इस घटना पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।

नरेन्द्र मोदी के विषय में पूछे जाने पर श्री शाही चुप्पी साध गये। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मोदी पर उन्हें व भाजपा को काफी उम्मीदें हैं। शादी समारोह में सूर्यप्रताप शाही के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मैनपुरी के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्री भाजपा दयाशंकर सिंह, सवाइजपुर से भाजपा नेता रानू सिंह, कन्नौज से सुब्रत पाठक के अलावा डा0 जितेन्द्र यादव, पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत, मिथलेश अग्रवाल, डा0 रजनी सरीन,  प्रांशुदत्त द्विवेदी, दिलीप भारद्धाज, बसपा नेता मोहम्मद उमर खां, जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, सपा महासचिव समीर यादव सहित अन्य कई भाजपा व अन्य पार्टियों की नामी सख्शियतें मौजूद रहीं।