पिंकी हत्याकाण्ड:मामले की जांच पुन: कन्नौज पहुंची

Uncategorized

FARRUKHABAD: बीते 31 जनवरी की रात शहर क्षेत्र के चांदपुर निवासी 18 वर्षीय पिंकी यादव पुत्री रामचन्द्र यादव का शव पड़ोसी जनपद कन्नौज के गांव रंगियनपुरवा में बरामद हुआ था। कन्नौज पुलिस ने मुख्य आरोपी को शहर कोतवाली से सम्पर्क करके चांदपुर से पकड़ा लिया था। चार दिन बाद शहर कोतवाली से मुख्य आरोपी को छोड़ भी दिया था। काफी खींचतान के बाद बीते 15 दिन पूर्व कन्नौज से हत्या के सम्बंध में जांच शहर कोतवाली भेज दी गयी थी। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने पुन: जांच कन्नौज पुलिस को वापस कर दी। दोनो जनपदों की पुलिस की खींचतान में डेढ़ माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस को तफ्तीश के दौरान ३१ तारीख को पिंकी की लोकेशन याकूतगंज के आस पास मिली थी।

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि पिंकी हत्याकाण्ड में उसके भाई रवी की तहरीर पर कन्नौज पुलिस ने हत्या अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी शरद कटियार पुत्र जगवीर कटियार को बीती चार जनवरी को ही हिरासत में ले लिया था। लेकिन सीमा विवाद दोनो जनपदों के बीच तफ्तीश में आ गया है। कन्नौज पुलिस पिंकी की हत्या फर्रुखाबाद में होना बता रही है तो वहीं शहर कोतवाली के अनुसार हत्या जब कन्नौज में हुई तो तफ्तीश भी कन्नौज पुलिस ही करेगी। आखिर चार दिन चली इस माथापच्ची के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शरद कटियार को उसके भाई शोहित के सुपुर्द कर दिया था। 15 दिन पूर्व कन्नौज पुलिस ने शहर कोतवाली को जांच भेजी। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले के सम्बंध में तफ्तीश भी की। तफ्तीश इस बात की नहीं कि हत्या की बजह क्या है, हत्या किसने की। हत्या करने वाले अभियुक्त कहां हैं। वल्कि तफ्तीश इस बात को सिद्ध करने की की गयी कि घटना शहर कोतवाली की नहीं है। यही स्थिति कन्नौज पुलिस की भी बनी हुई थी। उसने भी डेढ़ माह का समय महज इस बात को साबित करने में गुजार दिया कि घटना उसके थाना क्षेत्र में नहीं हुई है।

शहर कोतवाली आयी जांच को बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने घटना को कन्नौज जनपद का बताकर उसे पुन: भेज दिया। जिससे पिंकी हत्याकाण्ड का मामला डेढ़ माह गुजर जाने के बाद भी लटका हुआ है।

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले के सम्बंध में जांच की गयी तो पिंकी की लोकेशन उसके याकूतगंज में मिली थी। काल डिटेल निकालने के बाद यह खुलासा हुआ। जिससे यह बात स्पष्ट हुई है कि पिंकी अपनी मर्जी से कन्नौज गयी थी। जहां उसकी किन्हीं कारणों से हत्या की गयी। काल डिटेल में घर से जाने के बाद पिंकी ने शरद कटियार से भी बात की।