मासिक बैठक में न पहुंचने वाले सपा पदाधिकारी होंगे पदमुक्त

Uncategorized

FARRUKHABAD/ kamalganj : महानगर समाजवादी पार्टी की तरफ से वैजनाथ स्ट्रीट स्थित नीरज के आवास पर आयोजित बैठक में कहा गया कि महानगर समाजवादी पार्टी मासिक बैठक में न आने वाले पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जायेगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष महताब खां ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी मंत्री पुत्र सचिन यादव से विचार विमर्श कर महानगर समाजवादी पार्टी की बूथ स्तर पर कमेटी सक्रिय की जायेगी। शीघ्र समस्त 37 बार्डों के अध्यक्षों की घोषणा होगी। इसके उपरांत बार्ड कमेटियों एवं समस्त फ्रंटल संगठनों के महानगर अध्यक्षों की जिम्मेदारी देकर अपने अपने बूथों पर पदाधिकारियों की पार्टी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं का गली मोहल्लों में प्रचार प्रसार किया जायेगा।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान कहा गया कि संगठन की मासिक बैठक में जो पदाधिकारी शामिल नहीं हो रहे हैं उन्हें नोटिस देकर पदमुक्त किया जायेगा। बार्ड नम्बर 31 की बार्ड कमेटी घोषित कर दी गयी। जिसमें संजीव वर्मा उर्फ संजू को बार्ड अध्यक्ष बनाया गया। सुशील श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता महासचिव, भैयालाल कोषाध्यक्ष बनाये गये। 9 सचिवों के साथ ही 17 सदस्य नियुक्त किये गये।

इस दौरान उसमान सिद्दीकी, कृष्णकांत यादव, राधाकृष्ण राजपूत, नगर अध्यक्ष रफी अहमद, बल्लू शाक्य, बंटी यादव, विनोद कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश यादव आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sapa kamalganjसपा बैठक में उठी कमालगंज से फर्रुखाबाद सिटी बस चलाने की मांग
कमालगंज: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की डा0 मनोज यादव के प्रतिष्ठान पर मासिक बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महासचिव समीर यादव, विधानसभा अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव उर्फ भोला, जिला महासचिव संतोष चौधरी लोग मौजूद रहे। बैठक में विद्युत समस्या के अलावा कमालगंज से फतेहगढ़ तक सिटी बस चलाने की मांग उठायी गयी।

कमालगंज के नागरिकों ने बैठक में कहा कि नगर में इस समय ना के बराबर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे प्रति दिन विद्युत आपूर्ति की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही कमालगंज से फर्रुखाबाद जाने के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। जिसके लिए कम से कम दो सिटी बसें चलायी जायें। जिससे उन लोगों को टेंपो इत्यादि से यात्रा न करनी पड़े। महासचिव ने सिटी बसें चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत समस्या से भी निजात दिलायी जायेगी। बैठक में 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी सचिन यादव को जिताने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान तारिक जंग खां, घनश्याम यादव, राजू चौरसिया, मुन्ना महेश्वरी, डा0 मनोज यादव, सपा नगर अध्यक्ष डा0 जयप्रकाश हलवाई, कप्तान सिंह शर्मा, भारत फौजी आदि लोग मौजूद रहे।