कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

UFARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 23 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 फरवरी को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।

आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 23 फरवरी 2013, शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपनी बात रखने के लिए चिल्लाने की जरूरत नहीं आप अपनी बात आराम से भी रख सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. आजीविका के क्षेत्र में अनुकूलता आएगी। समय मध्यम होगा। व्यापार के कुछ सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विजयी होंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

खाना-पिना, घुमना-फिरना आज सबकुछ है आपकी राशि में. आपका लकी रंग डार्क ब्राउंन और लकी नंबर 7 है.  समय उत्तम है। भाग्य साथ देगा तथा व्यवसाय में लाभ का मार्ग प्रशस्त होने से धन कोष में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण वार्ता का लाभ भी प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

खर्चों पर आप नियंत्रण करेंगे तभी सभी गोल को पुरा कर पाएंगे. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 17 है. सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। माता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा तथा मन में चिंता होगी। परिवार से कष्ट व परेशानी होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

रिश्ते बिगाड़ना आसान लेकिन बनाना बहुत ही मुश्किल इसलिए सोच समझकर ही कदम उठाइएगा. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 2 है. अपनों से सहयोग व प्रोत्साहन मिलेगा। मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। ज्योतिष व वैज्ञानिक लेखन आदि के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

जो आप नहीं वह आप बिलकुल मत बनिए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 9 है. दांपत्य जीवन में सुख-सहयोग बढ़ेगा तथा घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। विद्या अध्ययन आदि का अवसर होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

गलत आदतों के लिए क्षमा मांगना आसान लेकिन अपने उपर नियंत्रण करने से लॉंग टर्म में खुश रह पाएंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 13 है. बौद्धिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यवसाय संबंधी उलझनें दूर होंगी। बुजुर्गों का सम्मान करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अच्छी बात है कि आप अंजाम के बारे में न सोचकर प्रयास में विश्वास करते हैं. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. पुराने मित्र से मिलने का योग है। नए सौदे का लाभ होगा। विशेष यात्रा का योग है। समय प्रतिकूल है। पुरानी परिस्थितयों में सुधार होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

जहां आपकी कद्र न हो ऐसे में आपको वहीं जाना चाहिए जहां पर आपकी असल में कद्र हो. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 4 है. बुजुर्गों के विचारों को अनदेखा न करें। मातृपक्ष का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपनों के साथ घूमने-फिरने का अवसर होगा। शत्रु दबे रहेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण खुदपर भरोसा करना तभी आप दूसरों को भी अपनी काबलियत के बारे में बता पाएंगे. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 21 है. हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। अनजान व्यक्ति की वजह से कष्ट व परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कारोबार के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

ऐसा बिलकुल जरूरी नहीं है कि सभी आपकी बाते माने. आपका लकी रंग लाइट येलो और लकी नंबर 10 है. व्यावसायिक क्षेत्र में बाधा, धन की कमी, मान सम्मान की चिंता होगी। व्यवसाय विशेष में परिवर्तन के योग बनेंगे। ग्रह प्रतिकूल हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज बिलकुल ध्यान रखिए कोई आपका ज्यादा फायदा न उठा पाए . आपका लकी रंग गोडन और लकी नंबर 3 है. समय शुभ है। किसी शुभ यात्रा का लाभ होगा।समय व परिस्थिति में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय में हानि की आशंका है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज कुछ खर्चे हो सकते हैं लेकिन आप अपनी बचत करने की बात को न भुलाए. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 11 है. अर्थ व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी। लाभ का आशय पूरा होगा। बनता कार्य बिगड़ जाएगा। मन में क्रोध व ईर्ष्या के भाव होंगे। गैर कानूनी कार्य से बचें।