गाड़ी से सपा का झण्डा उतारने को लेकर सपाइयों में ठनी

Uncategorized

sameer yadavFARRUKHABAD: सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निर्देश के बाद भी जनपद क्या पूरे प्रदेश में सपाई अपनी हनक दिखाकर गाड़ियों से झण्डे उतारने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर जनपद में ही कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। एक बार तो सपा नेता ने दूसरे नेता पर झण्डा उतारने को लेकर बंदूक तान दी थी लेकिन झण्डा नहीं उतारा। वही पुनरावृत्ति गुरुवार को सपा कार्यालय में हुई खुली बैठक में बन गयी, जब सपा महासचिव व सपा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष के बीच गाड़ी से झण्डा उतारने को लेकर जमकर कहासुनी हो गयी। जिसके बाद सपा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष बैठक छोड़कर बीच में ही चले गये।

[bannergarden id=”8″]

मंत्री पुत्र सचिन यादव लव के लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा कार्यालय पर बुलायी गयी। उसी दौरान सपा महासचिव समीर यादव ने कार्यकर्ताओं से सपा सुप्रीमो द्वारा दिया गया झण्डा होर्डिंग उतारने के फरमान को पुनः दोहराया और कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी तत्काल आला कमान के निर्देश का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही की जायेगी, तभी सपा महासचिव समीर यादव ने सपा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे की गाड़ी में लगे सपा के झण्डे को उतारने की बात कही। जिस पर बृजेश दुबे आग बबूला हो गये। सपा महासचिव व बृजेश दुबे के बीच जमकर कहासुनी हुई। समीर यादव ने बृजेश दुबे से झण्डा उतार लेने की बात कही लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। जिस पर गुस्साये जिला महासचिव समीर यादव ने बृजेश दुबे से कार्यालय के अंदर आने से मना कर दिया और इस बात से नाराज बृजेश दुबे कार्यक्रम छोड़कर चले गये।