कैसे पायें सपनों के उन्‍नत उरोज………………..

Uncategorized

Breast sizeजब महिलाएं किसी आकर्षक काया वाली महिलाओं को देखती हैं तो उनके अंदर भी एक ललक होती है। हर महिला का सपना होता है खूबसूरत और आकषर्क दिखना। खूबसूरत काया में उरोजों (ब्रेस्ट) का अपना महत्त्व होता है। विभिन्न महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार-प्रकार अलग-अलग होता है। साथ ही,उन ब्रेस्टों के अपने-अपने गुण-दोष होते हैं। परंतु हर महिला को आकर्षक फिगर हासिल नहीं हो पाता। लेकिन कुछ उपायों के बदौलत ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाकर परफेक्ट फिगर में तब्दील किया जा सकता है।

व्यायाम: ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने के लिए व्यायाम सबसे आसान तरिका है। व्यायाम करने से आपके शरीर की सुंदरता में भी निखार आएगा। इसके लिए आप दोनों हाथों में 5 किलो वजन ले और एक कुर्सी पर बैठे जाए, और इसे लिफ्ट करें। ध्यान रखें कि आपके हाथ आपके कंधे के बराबर हों। 5 से 10 सेकंड तक लगातार ऐसा करें, फिर शुरू की स्थिति में आए, फिर वापस ऐसा करें। आप हर दिन इस व्यायाम को करने की कोशिश जरूर करें।

आहार: आप अपने आहार को सतुंलित करके अपने ब्रेस्ट को सही आकार दे सकती हैं। ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करें। आपके ब्रेस्ट छोटे है क्योंकि आपके शरीर में एस्ट्रोजन की कमी है और अधिक टेस्टोस्टेरोन की उत्पादन हो रहा है। ऐसे मे आपको अपने हार्मोन को संतुलित करना है। एस्ट्रोजेन के लिए आप अपने आहार में सेम, मटर और सोयाबीन को लेना ना भूले। एस्ट्रोजन आपके ब्रेस्ट के ऊतकों के विकास में मदद करता है।

विटामिन: विटामिन की खुराक लेने से भी ब्रेस्ट का आकार बढ़ता है। विटामिन की खुराक लेना स्वाभाविक रूप से आपके ब्रेस्ट के आकार को बढ़ावा देने में मदद कर सकता हैं। इसलिए रोज अपने भोजन में विटामिन की खुराक जरूर ले। आप अपने ब्रेस्ट में फर्क जरूर महसूस करेंगी।

ब्रेस्ट पंप: ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए ब्रेस्ट पंपों को एक आसान तरीका माना जाता है। इससे धीरे-धीरे त्वचा और वैक्यूम दबाव के कारण मुलायम ऊतकों में खिंचाव होता है, और आपके ब्रेस्ट में ज्यादा उभार आता है।

सर्जरी: तत्काल परिणाम के लिए सर्जरी सबसे अच्छा तरीका है, और साथ ही ब्रेस्ट को बढ़ाने के लिए यह सबसे प्रभावी तरिका भी है।