जनपद में 393 अनुदेशकों की भर्ती को संषोधित शासनादेश जारी

Uncategorized

फर्रुखाबाद : प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कार्य शिक्षा की पढ़ाई के लिए 41,307 अनुदेशकों (अंशकालिक) की भर्ती होगी। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद में 393 अनुदेशकों की भर्ती की जायेगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए 25 फरवरी को जिलास्तर पर विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर अनुदेशकों को नए शिक्षा सत्र के पहले दिन एक जुलाई को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा।

[bannergarden id=”8″]

100 से अधिक छात्र संख्या वाले सभी विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती की जानी है। जिसके लिए फर्रुखाबाद में 393 कुल पद श्रजित किये गये हैं। जिनमें 131 कला शिक्षा, 131 स्वास्थ्य एवं 131 शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक भर्ती किये जायेंगे। इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची मांगी गयी है।

333 444 555 666 777 888 999 1010 1111 1212 1313111 222