शहर कांग्रेस ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

Uncategorized

punni shuklaफर्रुखाबाद: गांधी जी की पुण्य तिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी ने नीवा चुअत स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्य तिथि पर उनकी याद की।

शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शाम तकरीबन 5 बजे नीवाचुअत पहुंचे। जहां मंदिर के ऊपर लगी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मागांधी सत्य और अंहिसा के प्रतीक हैं। इनके आचरण का हमें अनुसरण करना चाहिए। आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मागांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि महात्मागांधी को अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, अरविंद द्विवेदी, इन्द्रेश द्विवेदी, विजय मिश्रा, अभिशेक त्रिवेदी, वरुण कुमार शुक्ला, वसीमुज्जमा खां, प्रेमादेवी, राममूर्ति, पवित्र मोहन गुप्ता, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, अभिशेक त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

एबीवीपी ने भी किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी नितगंजा स्थित महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता ने देश को जागरूक करके भारत में कई आंदोलन किये। इस दौरान अभिषेक त्रिवेदी, अभिशेक बाथम, रामू, राममूर्ति पाठक, श्याम जी पाठक, रामू खटिक, महेश यादव, प्रशांत दलेला, अंकुश यादव, रमेश मिश्रा, संजीव शाक्य आदि मौजूद रहे।