केक काट कर धूमधाम से मनाया मायावती का 57वां जन्मदिन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 57वें जन्म दिन पर पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी गयी।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 57वें जन्म दिन का का कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्षता जोनल कोआर्डीनेटर कानपुर मण्डल अजय भारती ने की। मुख्य अतिथि आसकरन शंखवार रहे।  कार्यक्रम में मायावती के शासनकाल व उनकी नीतियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता महताब मौर्य, श्रीकृष्ण गौतम, रामशरन फौजी, जवाहर सिंह गंगवार, महेन्द्र कटियार, यूनुस अंसारी, तुलसीराम भारती, विनोद दुबे, राकेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष अजय भारती की मां रेशमादेवी को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा जादू के माध्यम से सपा सरकार की नीतियों पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाये गये। सपा की हवाई योजनाओं को जमीन प्रदान न करने के आरोप भी लगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष को मंच पर न बुलाने पर बखेड़ा
मायावती के जन्म दिन समारोह में पदाधिकारियों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया जा रहा था। बारी बारी से सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया। लेकिन नीचे कुर्सियों पर बैठे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति को कार्यकर्ताओं ने अनदेखा कर दिया। जिस पर पूर्व जिलाध्यक्ष आग बबूला हो गये। मामले को भांपकर जोनल कोआर्डीनेटर ने जिलाध्यक्ष को मंच पर बुलाया और अपनी समस्या अकेले में समाधान करने की बात कही। इसके बाद रामानंद प्रजापति को मंच पर जगह दी गयी।

कार्यक्रम समापन के बाद बसपाइयों ने केक काटकर मायावती का 57वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान आगंतुकों को मिष्ठान वितरण किया गया। इसमें अफरा तफरी मची।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमर खां, जिलाध्यक्ष अजय भारती, एमएलसी मनोज अग्रवाल, अनुराग गौतम, महावीर राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, विजय गौतम, तहसीन सिद्दीकी, सरिता प्रभाकर आदि लोग मौजूद रहे।