बुरी संगत में पड़ने के बाद कोई भी ताकत सुधार नहीं सकती आज जन्मे लोगों को

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 जनवरी को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री
राशिफल 14 जनवरी 2013, सोमवार
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज आप केंद्र बिंदु रहने वाले हैं स्पॉट लाइन में आने से बिलकुल मत घबराइएगा. आपका लकी रंग लाइलैक और लकी नंबर 6 है. व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
पहले से ज्यादा उर्जावान महसूस करेंगे, आज उस काम को पूरा करने में समय बिताइए जो काफी समय रुका हुआ है. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 36 है. स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
जो समस्या आ रही है उसपर प्रयोग करने की बजाए उसे जाने दीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 9 है. क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज आप किसी करीबी का ख्याल रखिए जो किसी इमोशनल परिस्थिति से गुजर रहा है. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 3 है. व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आपकी अध्यात्मिक जागरुकाता ऐसी जगह ले जानी वाली है जिसके बारे में आपने सोची न हो. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 21 है. नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आप आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं यह बहुत ही अच्छी बात है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 33 है. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आपकी ग्रह चाल अच्छी होने के साथ बहुत ही अच्छी दिख रही है. आपका लकी रंग रोज रेड और लकी नंबर 21 है. पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी। आने वाले धन में विलंब होगा। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
यह समय अपने बारे में सोचने का है, ज्यादा लाइम लाइट रहेंगे आप. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 5 है. आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
यह समय व्यक्तिगत ग्रोथ का है, यह आपकी अमेजिंग ग्रोथ दूसरों को हैरान कर सकती है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 18 है. अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आपका कॅरियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 31 है. पूँजी निवेश में लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। ऋण लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अब बहुत हो चुका अब आप हेल्थ संबंधी समस्या को इग्नोर मत कीजिए. आपका लकी रंग मूह और लकी नंबर 8 है. रुके कार्य में सफलता मिलेगी। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में आशातीत वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज आप पहले से कुछ उर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन याद रखिए यह अस्थाई है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 2 है. स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे।