सपा की बैठक में भी उठा महिलाओं के साथ शोषण का मुद्दा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई महिला सभा, अधिवक्ता सभा, व्यापार सभा की बैठक में महिला सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलायीं जा रहीं योजनाओं के अलावा महिलाओं के साथ हो रहे शोषण का मुद्दा भी उठाया।

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव समीर यादव के साथ महिला सभा, व्यापार सभा व अधिवक्ता सभा की बैठक की गयी। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने पर विचार किया गया। बैठक में बोलते हुए महिला सभा की महानगर अध्यक्ष वीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं व कन्याओं के लिए तमाम योजनायें चलायीं। महिलाओं के प्रसव आदि जैसे रोगियों को पहुंचाने हेतु 108 नम्बर पर एम्बुलेंस की व्यवस्था की। कन्या विद्या धन, अल्प संख्यक छात्राओं को छात्रवृत्ति, विधवाओं व वृद्वाओं को पेंशन आदि दी गयी।

वहीं बैठक में महिलाओं व लड़कियों के साथ हो रहे दुराचार पर महिला सभा भी आक्रोषित दिखी। महिला सभा ने दुराचार के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं, लड़कियों के अत्याचार व शोषण के लिए 1080 नम्बर पर महिला सहायता मुहैया करने की तैयार की है।

बैठक में सुषमा जाटव, बिटोली देवी, जहूरन बेगम, अनुराधा शर्मा, नाजिमा बेगम, अनीशा बेगम, नन्हीं देवी, रामबेटी के अलावा अधिवक्ता सभा व व्यापार सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।