देवर व ससुर करते थे अश्लील हरकत!

Uncategorized

girl copyफर्रुखाबाद: विवाहिता को अकेला देखकर ससुर व देवर अपनी हबस मिटाने का प्रयास करते थे| महिला का आरोप यह भी है कि उसका पति भी शराब पीकर अपने दोस्तों के सामने उसे परोस देता था| पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद कोतवाली ने आरोपी पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथाकरम खां निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह होने के बाद उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे| वह अपनी अपनी तरह से उसे प्रताड़ित करते थे| महिला का आरोप है कि उसका पति अतुल शराब का आदी था| जिसके चलते वह दारू पीकर अपने दोस्त बुलाता था और उनके सामने उसे परोस देता था|

इसके साथ ही साथ महिला ने अपने ससुर व देवर पर भी गम्भीर आरोप लगाये है| महिला के अनुसार उसे अकेला देखकर उसके ससुर व देवर उसके साथ अश्लील हरकत करने का भी प्रयास करते थे| 28 अगस्त को उसके साथ उन लोगो ने मारपीट भी की| घटना के बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से मुलाकात की| जिसके बाद एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिये| कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच में जुटी है|