दूसरों के मन की बात स्वत: समझ लेने में दक्ष होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

राशिफल 07 जनवरी 2013, सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अब आपको ऐसा लग रहा है जैसे आपके लिए सबकुछ संभव है. आपका लकी रंग ब्लू  और लकी नंबर 2 है. भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मन में उत्साह, ऊर्जा का संचार होगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने विचार को मजूबत से रखने में कोई गलत बात नहीं है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 30 है. संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निज प्रयासों से अपने बलबूते पर उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आप अपनी लाइफ को वैसा बनाने के लिए स्वतंत्र है जैसा आप चाहते हैं. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 29 है. व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। उत्तेजना पर संयम रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

यह समय अपने कार्यस्थल में कोई तत्काल बदलाव लाने के लिए सही समय नहीं है. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 3 है. बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अगर आपने हाल में स्वास्थ पर ध्यान देने के लिए कोई तरीका अपनाया है, यह आपके लिए सही है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 8 है. पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

यह महीना रोमांस के लिए सही है, आपको किसी प्यार की तलाश है वह शायद इस महीने मिल जाए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 14 है. पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपकी रचनात्मका चरम सीमा पर है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 15 है. शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

इस समय जो आप डाइट फोलो कर रहे हैं वह आपकी हेल्थ को सही रखेगा. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 6 है. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप किसी समझौते में पड़ते हैं तो आप इसमे उलझ सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 10 है. संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपको अपने जीवन सही दिशा निर्देशन में कमी महसूस हो सकती है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है. कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप अपने आप बदलता देख रहे हैं तो ध्यान रखे कि यह बदलाव सही हो. आपका लकी ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आप यह देखेंगे कि आपने जितना सोचा था आपकी क्षमता उससे कही ज्यादा है. आपका लकी रंग स्कार्लेट और लकी नंबर 19 है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।