आलू लाद कर जा रहे ट्रैक्टर को बस ने ठोका, दो की हालत गंभीर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना व कस्बा नबावगंज बाईपास स्थित पेट्रोलपम्प के निकट तेज रफ्तार बस ने आलू भरे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक सतीश चन्द्र आलू लादकर नवीगंज मण्डी ले जा रहा था। ट्रैक्टर पर 55 वर्षीय रामसनेही पुत्र ज्वाला प्रसाद व 15 वर्षीय बाबा पुत्र लटूरी चौहान निवासी इमादपुर नबावगंज बैठे थे। तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दोनो दूर जा गिरे। दुर्घटना में दोनो बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची इमरजेंसी एम्बुलेंस के ईएमटी जितेन्द्र कुमार ने दोनो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बाबा की हालत गंभीर बनी हुई है।

सेन्ट्रल जेल का वृद्व कैदी लोहिया में भर्ती
फर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार में तकरीबन तीन वर्ष से सजा काट रहे 89 वर्षीय राजनाथ पुत्र देवनाथ कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज जेल में ही चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था। मंगलवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टरों के अनुसार कैदी के पेशाब रुकने की परेशानी के चलते उसे लाया गया है। जहां कैदी की हालत गंभीर बतायी गयी है।