ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बिल लिपिक के खिलाफ मोर्चा खोला

Uncategorized

फर्रुखाबाद : बिल लिपिक के भ्रष्टाचारी रवैये से परेशान होकर जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बिल लिपिक राकेश कुमार को हटाये जाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को ज्ञापन भी सौंपा है।

कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों के वेतन तथा अन्य शासकीय देयों के सम्बंध में विभिन्न पत्रों के माध्यम से मांग की। लेकिन कर्मचारियों की समस्याओ का कोई भी समाधान नहीं हुआ है। जिससे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के वेतन एवं अन्य अवशेषों का भुगतान शीघ्र किया जाये। उन्होंने मांग की कि ग्राम पंचायत अधिकारी संवर्ग से बिल लिपिक राकेश कुमार को हटाया जाये। इस सम्बंध में कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजे हैं। इस दौरान लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।