गजब का आत्‍म विश्‍वास होता है, आज जन्मे लोगों को

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत में जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* सरदार वल्लभ भाई पटेल
* सुभाष घई

 

राशिफल 15 दिसंबर 2012, शनिवार

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज हो सकता है कि आपको अच्छी खबर मिले, उस समय आपको संतुलित रहना होगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 9 है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवास के योग हैं। देनदारी का निपटारा होगा। खरीदी-बिक्री से लाभ होगा। राजनीतिक उन्नति संभव है।

 वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर कोई आपसे ज्यादा उम्मीद कर रहा है तो इसका ये मतलब नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा काम करे. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 7 है. मानसिक उत्साह रहेगा। कारोबार की दिशा में उन्नति होगी। पुराना कार्य चालू होने पर सफलता के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अगर आपका काम बोलता है तो आपको बेलने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 15 है. निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखना होगी। क्षमता से अधिक उत्तरदायित्व निभाना पड़ेंगे। निवास की समस्या रहेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको कोई अस्वभाविक चीज मिल जाए तो उसे सहेज कर रखिएगा. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू और लकी नंबर 3 है. व्यापार सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

प्यार के मामले में कोई एक ही होगा जो आपके दिल को समझे. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 19 है. अज्ञात विरोधियों से नुकसान की आशंका है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। संपत्ति की परेशानी संभावित है। व्यापार में हानि, बाधाएं आ सकती हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

खाने पिने का खास ख्याल रखिएगा उट पटांग मत खाइएगा. आपका लकी कलर जेड मरून और लकी नंबर 5 है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यवहारकुशल बनेंगे। अनावश्यक जोखिम से बचते हुए सतर्कतापूर्ण व्यवहार हितकारी रहेगा।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ वह सारी बाते कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. भौतिक सुख-साधनों में धन का व्यय होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

भविष्य के बारे में ज्यादा मत सोचिए,वर्तमान में रहिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यावसायिक कार्य से यात्रा हो सकती है। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अब जो मन कर रहा है उसे कर ही दीजिए, क्यों ज्यादा सोच रहे हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 4 है. रोजगार मिलने के योग हैं। कोई व्यक्ति साझेदारी का प्रस्ताव रख सकता है। आर्थिक क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अगर आपको अपने उपर भरोसा है तो आप किसी और के बातों को ध्यान क्यों देते हैं. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. व्यापारकुशल बनकर अच्छी उन्नति करेंगे। दूसरे के कामों में मीन-मेख न निकालें। कार्य क्षमता बढ़ेगी। पुराने रुके कार्यों के पूरा होने से लाभ की संभावना है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप अकेले रहने से अच्छा अनुभव कर सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 7 है. कामकाज की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने की संभावना है। लाभार्जन के लिए नए कार्य सामने आएंगे। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अपनी डेडलाइन छुने में सफल रहेंगे. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 1 है शत्रु वर्ग से परेशानी का अनुभव होगा। भाई-बहनों की उन्नति से मानसिक प्रसन्नता रहेगी। पुरुषार्थ की वृद्धि होगी। आर्थिक कामों में सफलता के योग हैं।