युवक को धारदार हथियार (कटार) से काटा, एक की मौत दूसरा घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी ३० वर्षीय बाबू सिंह पुत्र केदार सिंह की कटार मारकर ह्त्या कर दी व हरपाल सिंह पुत्र दृगपाल सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया|

मृतक बाबू सिंह के परिजनों के मुताबिक़ बाबूसिंह, आरोपी नरसिंह, नरवीर पुत्र कृपालसिंह आपस में मौसेरे भाई हैं व दोनों के पिता केदारसिंह व कृपालसिंह भी आपस में सगे भाई हैं| जिनका जमीनी विवाद काफी पुराना चल रहा है| जिस कारण इन लोगों का कई बार विवाद हो चुका है| अभी कुछ दिन पूर्व से ग्राम पंचायत का रास्ता बन रहा है| जिसको लेकर इनका विवाद फिर बीते दिनों से तेजी पकड़ गया|

आज उसी विवाद से बौखलाए नरसिंह व नरवीर ने घर से कटार लाकर बाबूसिंह पर हमला बोल दिया व बाबू सिंह को मौत के घाट उतरा दिया| इसी घटना में अन्य व्यक्ति हरपाल बुरी तरह से घायल हो गया है| दोनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में लाया गया| जहां बाबू सिंह को मृत घोषित कर दिया गया|

खबर लिखे जाने तक बाबूसिंह का शव मेजर एसडी सिंह कालेज में रखा था|