सपा के असंतुष्टों की शिकायत आला कमान से: राजकुमार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी इस समय आपसी कलह और मतभेदों से जूझती नजर आ रही है। जिसके चलते पार्टी के पदाधिकारियों में कलह पैदा हो गयी है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व लोहिया मूर्ति के पास सड़क पर अलग अलग बैठकें की गयीं। जिससे घर की बात सड़क पर आ गयी और सपा के जिला कार्यकारिणी में पाला खिंचने की पुष्टि हुई। जिससे जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने आला कमान से शिकायत की है।

सपा सरकार बनने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। लेकिन जैसे ही मामला पटरी पर आया तो सपा नेताओं ने अधिकारियों की न सुनने की शिकायत की। जिस बात को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अंदर ही अंदर घुटन सी महसूस कर रहे थे। बीते दिनों आखिर कार्यकर्ताओं को सब्र जबाब दे गया और उन्होंने जिलाध्यक्ष से अलग जबाबी मीटिंग कर डाली। जिस पर अधिकारियों के सामने सपा नेताओं की न चलने की बात प्रमुखता से रखी गयी। सड़क पर किये गये इस तरह के प्रदर्शन को कई लोगों ने निंदनीय बताया। जिसमें जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा लोहिया तिराहे पर की गयी बैठक पूरी तरह से अवैध है। जिसके लिए आला कमान को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में आला कमान कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही भी कर सकता है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बैठक के बाद अपनी भूल का ऐहसास होने पर कुछ पदाधिकारियों ने उनसे गलती की क्षमा भी मांगी है। जिस पर उन्होंने आला कमान के आदेश की प्रतीक्षा करने की बात कही।