स्टेट बैंक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1488 मासूमों ने आजमाये भाग्य

Uncategorized

फर्रुखाबाद :  स्टेट बैंक की तरफ से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा फर्रुखाबाद व कन्नौज जनपदों में एक साथ करायी गयी। प्रतियोगिता में कुल 1488 मासूमों ने परीक्षा में सम्मलित होकर अपना भाग्य आजमाया। ग्रुप वाइज विजयी प्रतियोगियों को एक माह बाद पुरस्कार वितरित किये जायेंगे।

प्रति वर्ष की भांति स्टेट बैंक की तरफ से फर्रुखाबाद व कन्नौज के कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओ की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 6 सेक्टर के अन्तर्गत करायी गयी प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद शहर में 240 छात्रों ने रस्तोगी इंटर कालेज में परीक्षा दी वहीं फतेहगढ़ में जी. आई. सी. में सम्पन्न हुई परीक्षा में 345 छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया। शमसाबाद में 464, कायमगंज  में 164, कन्नौज में 61, तिर्वा में 214 बच्चों ने परीक्षा दी। कुल मिलाकर कन्नौज व फर्रुखाबाद में 1488 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी किस्मत आजमायी। सभी प्रतिभागियों को तीन ग्रुप में बांटा गया जिसमें ग्रुप ए में 450, ग्रुप बी में 705 तथा ग्रुप सी में 333 बच्चे रखे गये। एक माह बाद सभी का रिजल्ट ग्रुप के अनुसार ही घोषित कर दिया जायेगा। ग्रुप के अनुसार ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।