जिला कमेटी भूली, कांग्रेस नगर कमेटी ने मनाया नेहरुजी का जन्मदिन

Uncategorized

फर्रूखाबादः बुधबार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने घुमना बाजार मे स्थित एक मन्दिर मे पूर्व प्रधानमत्री प0 जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन मनाया| कांग्रेसियो ने इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नेहरु के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया| जिला कमेटी अध्यक्ष तो नेहरु जी जन्म दिन भूल ही गए|

शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अघ्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व मे दो दर्जन कार्यकर्ता धुमना स्थित एक मन्दिर पर एकत्रित हुये| प0 नेहरू के द्वारा किये गये देश व समाज के कार्यो पर प्रकाश डाला। इस दौरान पुन्नी शुक्ला ने कहा कि प0 नेहरू देश व समाज के लिये एक मिसाल थे जिन्होने पुरा जीवन ही देश सेवा मे बलिदान कर दिया। कांग्रेसियो ने बैठक के बाद प0 जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर फूल मालाये भी चडाई।
कार्यक्रम मे राजेश सारस्वत,अभिषेक सारस्वत,रमेश चन्द्र मिश्रा,प्रभात कटियार,मोहित कटियार,राममूर्ती पाठक, राम जी पाठक, शिवाशीष तिवारी,विनय कुमार शुक्ला,छोटे मिया, वसीमुज्जमा खान, छोटे कश्यप,हेमन्त बाथम,वाहिद अली,सन्तोष आदि लोग मौजूद रहे।