आजीवन सजा काट रहे सेन्ट्रल जेल कैदी की मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में आजीवन कैद की सजा काट रहे 45 वर्षीय कैदी संतोष तिवारी पुत्र रामप्यारे निवासी उन्नाव की क्षय रोग से पीड़ित होने की बजह से मौत हो गयी।

केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में सजा काट रहे उन्नाव निवासी संतोष तिवारी क्षय रोग से पीड़ित था। तकरीबन पांच माह से ज्यादा बीमार चल रहा था। जिसका इलाज सेन्ट्रल जेल के ही चिकित्सालय में किया जा रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे कई बार कानपुर हैलट में भी भर्ती कराया जा चुका है। सोमवार को संतोष तिवारी की हालत ज्यादा बिगड़ गयी तो कारागार के बंदी रक्षक अशोक कुमार व शिवपाल सेन्ट्रल जेल के कैदी संतोष तिवारी को लेकर लोहिया अस्पताल शाम साढ़े चार बजे पहुंचे। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बंध में केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ के वरिष्ठ अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कैदी संतोष तिवारी हत्या के मामले में सजा काट रहा था। क्षय रोग से पीड़ित होने की बजह से उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन हालत गंभीर होने पर ही उसकी मौत हो गयी। प्रातः शव का पोस्टमार्टम होगा।