चारो विधान सभाओ में 10,504 बच्चे देंगे बीजेपी की परीक्षा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्यय शताब्दी समारोह समिति के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूरे जिले की चारो विधान सभाओं में 10,504 बच्चे हिस्सा लेंगे| जिसके लिये सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|

समान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संयोजक रुपेश गुप्ता ने बताया कि विधान सभा सदर 3886 , विधान सभा अमृतपुर 2117, कायमगंज 2031 व भोजपुर में 2470 बच्चे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे| जिले के 77 विधालय के 10,504 बच्चो की परीक्षा 69 परीक्षा केन्द्रों पर करायी जायेगी| प्रतियोगी परीक्षा में 1000 स्वयं सेवक सीधे या किसी अन्य माध्यम से जुड़े है| प्रतियोगिता 26 अगस्त शनिवार को आयोजित की जायेगी|

सचल दल में सांसद व चारो विधायको के साथ ही साथ अन्य लोगो को लगाया गया है| परीक्षा 11 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगी|