धीर गंभीर व परोपकारी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

आज जिनका जन्मदिन है (26.10.2012)

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है JNI की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्‍भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :1971, 1980, 2006, 2008, 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में जुलाई तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। जुलाई के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाड़िया
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

राशिफल 26,  2012 शुक्रवार

मेष राशिफल (Aries Rashifal)

पुरानी गलतियों को सोचकर निराश होने से कोई फायदा नहीं है, आने वाले कल की चिंता करना ही इस समय आपके लिए सही है. आपका लकी कलर है पिंक और लकी नंबर है 9. धनलाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।

वृष राशिफल (Taurus Rashifal)

किसी की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ना सीखें. आपका लकी कलर है रेड और लकी नंबर है 3. नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Rashifal)

आपके सितारे इस समय आपके साथ हैं, इसलिए आपको सफलता मिलने के पूरे आसार हैं. आपका लकी कलर है ब्राउन और लकी नंबर है 33. स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Rashifal)

आज आप थोड़ा संभलकर काम करें. आपका लकी कलर है औरेंज और लकी नंबर है 17. आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा।

सिंह राशिफल (Leo Rashifal)

आज आपका पार्टनर फाइनेंसियली स्ट्रॉंग होगा. आपका लकी कलर है रेड और लकी नंबर है 26. इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Rashifal)

आज किसी बड़े की सलाह आपको सफलता दिलाएगी. आपका लकी कलर है ग्रीन और लकी नंबर है 29. खान-पान में सावधानी रखें। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।

तुला राशिफल (Libra Rashifal)

किसी करीबी की हरकतें आपको आज परेशान कर सकती हैं. आपका लकी कलर है येलो और लकी नंबर है 35. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)

आज आपको अपनी जिंदगी की नई बातें पता चलेंगी. आपका लकी कलर है व्हाइट और लकी नंबर है 6. विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।.

धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)

आज आप उन दोस्तों से मिल सकते हैं जिनसे आप काफी लंबे समय से नहीं मिले. आपका लकी कलर है ब्राउन और लकी नंबर है 18. सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा।

मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)

आज परिवार को भी थोड़ा समय दें यह चीज आपको फायदा दे सकता है. आपका लकी कलर है ग्रीन और लकी नंबर है 28. पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं। घर-परिवार की परेशानी से दुःख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)

आज आप लोगों की नजर में रखेंगे. आपका लकी कलर है पर्पल और लकी नंबर है 5. व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

मीन राशिफल (Pisces Rashifal)

यह समय पर्सनल पावर लेने का समय है. आपका लकी कलर है रेड और लकी नंबर है 10. स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। कर्ज की चिंता कम होगी। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम देखने को मिलेंगे।