दर्शन सिंह कल करेंगे कंपिल में जनसभा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से सांसद राज्य सभा व सदस्य समाजवादी राष्ट्रीय कार्यसमिति बाबू दर्शन सिंह यादव शनिवार को कंपिल में समाजवादी पार्टी की 6 माह की उपलब्धियां जनता को गिनवायेंगे। जिसके लिए सभी इंतजाम पूर्ण कर लिये गये हैं।

बाबू दर्शन सिंह यादव समाजवादी  पार्टी के पिछले 6 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां कंपिल में के एस आर इंटर कालेज में जनता को गिनवायेंगे। दर्शन सिंह के दौरे को देखते हुए कंपिल में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं नरेन्द्र सिंह यादव राज्य मंत्री होमगार्ड व व्यावसायिक शिक्षा विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभायेंगे। दर्शन सिंह के दौरे को देखते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया है। कार्यक्रम में विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के अलावा अन्य वरिष्ठ समाजवादी नेता मौजूद रहेंगे।