आजादी के 65 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका गांधी जी का ’’ग्राम स्वराज’’ सपना

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिला सर्वोदय मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गांधी आश्रम से टाउन हाल तक गांधी जयंती के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकाली। प्रभारी फेरी के बाद गांधी आश्रम मदारबाड़ी में कार्यकर्ताओं ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में जितेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि आजादी के आज 65 साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक गांधी जी का ग्राम ’’ग्राम स्वराज’’ का सपना पूरा नहीं हो सका है।

जिला सर्वोदय मण्डल के जुझारू कार्यकर्ता सुबह 6 बजे से ही सक्रिय हो गये। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले सामूहिक प्रभातफेरी गांधी आश्रम से टाउनहाल तक निकाली। इसके बाद टाउनहाल स्थिति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता पटेल पार्क पहुंचे। पटेलपार्क में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलाया। 8 बजे गांधी आश्रम पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद गांधी आश्रम में महात्मागांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिन के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए दिवाकरनंद दुबे ने कहा कि आज के दिन महापुरुष गांधी जी व शास्त्री जी का जन्म हुआ है। हमें इस दिन को गौरव के साथ मनाना चाहिए। जितेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि गांधी का सपना आजादी के 65 वर्ष बीतने के बाद भी ग्राम स्वराज पूरा नही हो सका। प्रांती महामंत्री सर्वोदय मण्डल लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने कहा कि हमें छुआछूत को मिटाकर गांधी जी के पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

बैठक में सत्येन्द्र भांती, अभिमन्यु सिंह, हामिद हुसैन अंसारी, द्वारिका प्रसाद, रमेश गुप्ता, ज्योति रेखा आचार्य, प्रकाश बाल्मीकि ने विचार व्यक्त किये। सुबोध अवस्थी, सोनू मिश्रा, चन्द्रपाल, मुन्नालाल, देवकीनन्दन गंगवार, विकास वाल्मीकि, डी एन शाक्य, सुजीत अवस्थी, बजरंग भाई, दिवान सिंह, योगेन्द्र, विपिन, ग्रीश चन्द्र, छोटेलाल, अभिषेक द्विवेदी लालल आदि मौजूद रहे।