सड़क किनारे पड़ा मिला ससुराल जा रहे युवक का शव, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बाइक से अपनी ससुराल जा रहे युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला| पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा| परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आवाजपुर निवासी 23 वर्षीय जयशंकर पुत्र श्याम सिंह बीती रात अपनी ससुराल गुतला रामनगर आगरा के लिये निकला था| लेकिन वह ससुराल नही पंहुचा| सुबह उसका शव पुलिस को शुकरुल्लापुर स्थित शराब ठेके के निकट पड़ा मिला| पुलिस ने उसके शव को लोहिया अस्पताल पंहुचाया|
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी सोन कुमारी, माँ अमरवती आदि परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था| मृतक मजदूरी करता था| परिजनों ने आरोप लगाया की बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व ही जयशंकर का घटना स्थल पर विवाद हो गया था| परिजनों ने उसी विवाद के चलते हत्या किये जाने की आशंका जाहिर की| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|