शौच गयी किशोरी का किया अपहरण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीते दिन अपनी बहन के साथ खेत में शौच गयी किशोरी का अपहरण कर लिया| जिसके बाद वह गुरुवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर मिली| किशोरी ने बलात्कार का आरोप लगाया है|

थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ बुधवार शाम लगभग चार बजे शौच गये थे| तभी उसका गाँव के ही तीन लोगो ने अपहरण कर लिया| छोटी बहन ने घटना की सूचना परिजनों को दी| जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जाँच की| लेकिन किशोरी का कोई पता नही चला|

इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी| गुरुवार को शाम किशोरी शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर बरामद हुई| पांचाल घाट चौकी पुलिस ने जहानगंज थाना पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने मौके पर जाकर युवती को बरामद कर लिया| किशोरी ने अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाया है| पुलिस ने तहरीर के आधार पर फ़िलहाल मुकदमा दर्ज आकर लिया है|