शादी के दो सप्ताह बाद ही विवाहिता की मार्ग दुर्घटना में मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) विवाह के मात्र 14 वें दिन पति के साथ दवा लेकर लौट रही विवाहिता की पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला टिकुरा निवासी अतेंन्द्र कुमार से कोतवाली मोहम्मदाबाद के अभयपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह ने अपनी पुत्री का विवाह बीते 27 जून को ही किया था| ससुराल में अभी दुल्हन की मुंह देखने की रस्म भी ठीक ने नही हो पायी थी की पिकअप मौत बनकर आ गयी|
दरअसल रोली की तबियत खराब होने के
चलते उसका पति अतेन्द्र उसे बाइक से नीवकरोरी ले गया था| जंहा से उसे दवा दिलाकर बाइक से दोनों लौट रहे थे| उसी दौरान मुरान बस अड्डे के निकट अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी| जिससे रोली की हालत गंभीर हो गयी| आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी आफाक ने 3:20 बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा परीक्षण के बाद रोली को ईएमओ डॉ० प्रशांत ने मृत घोषित कर दिया|
रोली की मौत की खबर से उसके पति अतेन्द्र की हालत भी बिगड़ गयी| वह बेहोश हो गया| जिसके बाद उसे भी लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| मृतका की माँ मीरा देवी और सास कुसमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था| वही घटना स्थल पर भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया|
थानाध्यक्ष महेंद्र महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है|जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|