वोटर महाअभियान के जिला संयोजक व विधानसभा प्रभारी घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: आगामी लोक सभा चुनाव के लिये बीजेपी ने तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है| जिसके चलते युवा वोटरों को रिझाने के लिये वोटर महाअभियान को चलाया जा रहा है| जिसके जिला संयोजक व विधान सभा प्रभारी तय किये गये |
आवास विकास स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के आवास पर आयोजित महाअभियान के जिला प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई| जिसमे गोपाल सिंह राठौर को जिला संयोजक, सदर विधान सभा आदित्य वाथम, अमृतपुर विधान सभा अजीत महाजन, भोजपुर विधान सभा राजन कुशवाह, कायमगंज विधान सभा का देवेन्द्र दुबे को विधान सभा प्रभारी बनाया गया है|
इस दौरान शिवम दुबे, अनूप तिवारी, शिवम पाठक, संजय प्रजापति अवनीश चतुर्वेदी दी रहे|