विजय ने ध्वजारोहण के साथ किया पौधारोपण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: स्वतन्त्रता दिवस पर अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने विधालय में ध्वजारोहण के साथ ही पौधारोपण भी किया| वही छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके उन्हें अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की सलाह दी गयी|
फतेहगढ़ के रखा तिराहे पर स्थित रखा बालिका इंटर कालेज में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सपा महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने ध्वजारोहण किया| इसके साथ ही साथ उन्होंने कालेज की छात्राओं व शिक्षकों के साथ पौधारोपण भी किया| विजय यादव ने मौके पर मौजूद थे| उन्होंने कहा की पौधा रोपण को लेकर अभी आम जन मानस में जागरूकता लाना जरुरी है| आम जनमानस के साथ युवा जब पूरी तरह से जागरूक होगा तो जनपद, देश व प्रदेश में हरा-भरा होने में समय नही लगेगा|
प्रधान ने ग्रामीणों से लगवाये एक सैकड़ा पौधे
विकास खंड बढ़पुर के ग्राम विजाधरपुर के प्रधान ओपी सक्सेना ने तकरीबन एक सैकड़ा अशोक, बेल, शीशम. नीम व अन्य प्रजाति के लगभग एक सैकड़ा पौधे का रोपण ग्रामीणों से कराया गया| प्रधान ने बताया की पौधे बीज गोदाम के निकट से गाँव जाने वाले पक्के मार्ग के किनारे-किनारे व स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तकरीबन एक सैकड़ा पौधे लगाये गये है| जिसकी देखरेख के लिये भी जल्द विशेष व्यवस्था होगी| इस दौरान पूर्व प्रधान संतराम सक्सेना, देवेन्द्र सक्सेना,राम जी शुक्ला आदि रहे|