वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों से हाथापाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) दीवाली पर एसपी के आदेश पर पुलिस सख्त नजर आ रही है| जिसके चलते वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी गयी| पुलिस कार्यवाही करने की बात कह रही है|

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता अपने हमराह सिपाहियों के साथ दरियायगंज में वाहन चेकिंग का अभियान चला रहे थे| उसी दौरान ग्राम नियामतपुर ठाकुरान निवासी एक युवक बाइक सड़क के निकट खड़ी थी| पुलिस कर्मियों ने उसे टोंक दिया और कागजात मांगे| जिस पर युवक विवाद करने लगा| देखते ही देखते विवाद बढ़ गया तो युवक व उसके और साथियों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी| युवक सेना में श्रीनगर में तैनात बताया गया है|

थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोग कागज चेक करने के लिये कहने पर उलझ गये| उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की| उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया| कार्यवाही की जायेगी|