लोकसभा चुनाव से पूर्व शुरू होगा ओवर ब्रिज का निर्माण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व ही पूर्व घोषित ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने का दावा सांसद ने किया है| उन्होंने सड़कों पर भी वजट स्वीकृत होने की बात कही|
सांसद मुकेश राजपूत ने अपने ठंडी सड़क स्थित आवास पर प्रेस को बताया की कई महत्वपूर्ण सड़को का वजट स्वीकृत हो गया है| जिसका कार्य जल्द शुरू होगा| वही पूर्व घोषित ओबर ब्रिज लोकसभा चुनाव से पूर्व ही पुल का निर्माण शुरू होगा| उन्होंने कहा कि उनके ऊपर आरोप लगते ही कि वह अपनी जाति के ही लोगों को तबज्जो देते है| लेकिन यह नही है| विकास कार्य मुंह देखकर या जाति देखकर नही किये जाते| बीजेपी सबका साथ-सबका विकास के नारे पर कायम है|
पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता आदि रहे|