‘रन फॉर यूनिटी’ के नाम पर भाजपा का फोटो सेशन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर भाजपा नें ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया| जो केबल फोटो सेशन से जादा कुछ साबित नही हो सकी| रैली में लगभग एक सैकड़ा भी भाजपा नेता नजर नही आये|
नगर के पटेल पार्क में एकत्रित हुए भाजपा नेताओं नें सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरूआत हुई| एकता की दौड़ पटेल पार्क से चलकर रेलवे रोड, चौक, नेहरु रोड, घुमना, लाल दरवाजा, बस अड्डा होते हुए बद्री विशाल डिग्री कालेज पंहुची|जंहा भाजपा नेताओं नें अपने विचार व्यक्त किये और एकता का संदेश दिया|
बद्री विशाल में पटेल प्रतिमा को नसीब नही हुई एक भी माला
सदर विधान सभा में निकाली गयी ‘रन फॉर यूनिटी’ आधी अधूरी सी नजर आयी|जगह-जगह तैयारी का आभाव नजर आया| बद्री विशाल कालेज में लगी सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को एक माला तक नसीब नही हो सकी| लेकिन फोटो सेशन कर सोशल मीडिया पर लाइक बटोरने का पूरा प्रयास किया गया|
पुलिस की लापरवाही भी आयी नजर
पटेल पार्क से बद्री विशाल तक ‘रन फॉर यूनिटी’ निकाली जानी थी| जो पूर्व निर्धारित थी| जिसके लिए शहर कोतवाली पुलिस को सूचना भी थी| पुलिस को जानकारी भी थी कि गुरुवार को तड़के सांसद व विधायक सड़कों पर होंगे| लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा के नाम पर केबल एक पल्ला चौकी इंचार्ज बनी सिंह ही नजर आये| जो भाजपा नेताओं में भी चर्चा का विषय बना रहा|
आवारा जानवरों से बाल-बाल बचे जनप्रतिनिधि
‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आवारा जानवरों से बाल-बाल बचे| यह नजरा रेस के दौरान कई जगह नजर आया| जिसके बाद भाजपा नेताओं नें पालिका को जमकर कोसा|
जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, डॉ० रजनी सरीन, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, राजकुमार वर्मा, संजीब मिश्रा बॉबी, विमल कटियार रानू दीक्षित, देवेन्द्र दुबे, राजू गुप्ता रवि मिश्रा आदि रहे|