योगी सरकार में गुंडा राज पर लगी लगाम:मानवेंद्र सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:पदयात्रा के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी की यात्रा आरम्भ होने से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| उन्होंने कहा की योगी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश ने गुंडाराज समाप्त हुआ है| वही केंद्र की मोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने के लिये अग्रसर है|
शहर के ठंडी सड़क के सामने क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| उन्होंने कहा की पद यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जनता तक पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगी| बीजेपी की केंद्र सरकार ने अपने चार साल के शासन में जितना कार्य कराया उतना कार्य कांग्रेस सरकार ने 40 साल के शासन में नही कराया| भारत दिन पर दिन तरक्की कर रहा है और विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात दिन मेहनत कर रहे हैं पिछले लगभग 2 वर्षों में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज को खत्म करने का कार्य किया है योगी जी की सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य कर रही है|
भाजपा जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कार्यकर्ता 15 दिन तक लगातार जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करें| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह कहां भाजपा के पास विशाल कार्यकर्ताओं का एक समूह है जिसके दम पर भारतीय जनता पार्टी जनता का कार्य कर रही है| इस दौरान मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,प्रांशु दत्त द्विवेदी,भास्कर दत्त द्विवेदी, राजकुमार वर्मा,रामवीर शुक्ला,शिवांग रस्तोगी,पियूष त्रिपाठी,नरेंद्र राठौर, प्रबल त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे|
कंपिल:कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम बहलोलपुर से पदयात्रा का प्रारंभ किया गया।उसके बाद ग्राम कुंवरपुर ,भोगपुर के बाद आज सोमवार को सुल्तानपुर पलनापुर, सौरिया, बरखेड़ा गांव में पदयात्रा निकाली गई सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में बीजेपी के झंडे थे ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। किसानों के लिए प्रपत्र दिए गए। इस दौरान शहाना बेबी, सुनील चक चेयरमैन कायमगंज,आकाश राजपूत,अलोक राजपूत आदि बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।