युवक का शव आते ही मचा कोहराम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीते लगभग चार दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में जख्मी युवक की तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी| उसका शव आते ही कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कोलासोता हरपालपुर निवासी 25 वर्षीय जयपाल पुत्र जितेन्द्र अपनी दुकान राजपुर से बीते 27 अप्रैल को बाइक से घर आ रहा था| तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था| परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गये|
दिल्ली में उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गयी| उसका शव सोमबार देर रात घर आते ही कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी संध्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जयपाल अपने पीछे 5 वर्षीय पुत्र मयंक,2 वर्षीय पुत्र अनिकेत है| विवाह को अभी 6 वर्ष का समय ही हुआ है| परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी|