मुंह से ‘ठांय-ठांय’ करने वाले दारोगा घायल,बदमाशों ने मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

संभल:असमोली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहा दारोगा गोली लगने से जख्मी हो गया, वहीं अमरोहा जिले का एक बदमाश भी घायल हुआ है। यह वही दारोगा हैं, जिनके द्वारा वर्ष 2018 में हुई मुठभेड़ में मुंह से ठांय-ठांय की गई थी। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं। थाना पुलिस शुक्त्रवार की सुबह आलिया गाव की तरफ गश्त कर रही थी तभी पुलिस को एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई पड़े। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को बाइक रोकने का इशारा दिया,लेकिन उन्होंने उसे रोकने की बजाय और दौड़ा दिया। इस पर सक्त्रिय हुई पुलिस ने बाइक की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंकने शुरू कर दिए। हरकत में आए पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की।
दारोगा और बदमाश घायल
घटना में बदमाश सद्दाम पुत्र साबिर निवासी गाव अशरफपुर फैजगंज थाना डिडौली अमरोहा, के पैर में गोली लगी, जबकि दारोगा एम कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गया। पता चलने पर हयातनगर कोतवाली व थाना नखासा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घायल बदमाश का नीचे गिरा तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दारोगा के घायल होने की सूचना मिलते ही एसपी यमुना प्रसाद व सीओ सुदेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और अधीनस्थों से पूछताछ कर घायल दारोगा का हाल जाना।
2018 में चर्चित रहा ठांय-ठांय
बदमाशों से मुठभेड़ में घायल हुए दारोगा एम कुमार, वहीं हैं जिनके द्वारा वर्ष 2018 में हुई एक मुठभेड़ में गोलियों की बजाय मुंह से ठांय-ठांय की गई थी। यह साल का काफी चर्चित मुठभेड़ रही थी और पूरे देश में सुर्खिया बनी थीं। सम्भल पुलिस की इस मुठभेड़ पर लोगों ने काफी हैरत महसूस की थी।