महिला से बलात्कार में 60 वर्षीय वृद्ध भाई सहित फंसा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय वृद्ध अपने सगे भाई सहित फंस गये| पुलिस ने मुकदमा दर्ज आकर जाँच शुरू कर दी|

महिला ने थाने में दी गयी तहरीर ने कहा है कि वह मंगलवार को सुबह शौच के लिये खेत में गयी थी| तभी पहले से घात लगाये बैठे 60 वर्षीय रामप्रकाश व 35 वर्षीय जय नारायण ने उसे दबोच लिया और उसे ले जाकर बलात्कार कर दिया| महिला के पति अपनी गाड़ी धो रहे थे| वह दौड़करआये और आरोपी तमंचा दिखाते हुये फरार हो गये| घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने धारा 376 के तहत दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| लेकिन पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है|
थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| महिला के साथ आरोपियों का भूमि का विवाद चल रहा है| पुलिस को शक है की कही भूमि विवाद के चलते तो महिला ने आरोप नही लगाये| जाँच के बाद सब साफ हो जायेगा|