महासभा करेगी हिन्दू न्याय पीठ की स्थापना

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:अखिल भारत हिन्दू महासभा के द्वारा हिन्दू न्याय पीठ की स्थापना की जा रही है| जिसको लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही|
संगठन के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि चौक के श्रीराम दुलारी मन्दिर में रविवार को हिन्दू न्याय पीठ की स्थापना की जायेगी| जिलाध्यक्ष ने बताया कि वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ स्थापना किये जाने की तैयारी है| न्याय पीठ अनवरत रूप से हिन्दू समाज के आपसी मामलों का निस्तारण करेगी| जल्द ही व्लाक व तहसील स्तर पर भी हिन्दू एकल न्याय पीठ की भी स्थापना की जायेगी|