भूमि विवाद में सगे भाईयों में विवाद,तमंचे लहराये

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल)क्षेत्र के ग्राम पट्टी मदारी में दो भाइयों में भूमि को लेकर विवाद था| कायमगंज कोर्ट में मामला विचाराधीन है| इसके बाद भी निर्माण कार्य एक पक्ष ने शुरू करा दिया| जिस पर दोनों में विवाद हो गया| विवाद के दौरान तमंचा लहराया गया| पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया|
कंपिल रुदायन मार्ग पर 6 बीघा खेत को लेकर विवाद श्रीराम व मेवाराम सगे भाईयों के बीच चल रहा है| रविवार को न्यायालय में मामला होने के बाद भी श्रीराम पक्ष में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिस पर उनके भाई मेवाराम ने कोर्ट का लिखित वयान दिखाते हुए यथा स्थिति रखने की बात कही।दोंनो पक्षों में कहा सुनी हो गयी।विवाद इतना बढ़ गया कि जान से मारने को उतारू होकर एक पक्ष ने तमंचा तान दिया।गनीमत रही कि तमंचा चल न सका ।तमंचा लेकर एक अज्ञात युवक फरार हो गया है।पुलिस को जानकारी हुई पुलिस मौके पर पहुंची । तमंचा को लेकर पुलिस को गुमराह किया जा रहा था। पुलिस जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रही है। कस्बा इंचार्ज हरिओम शर्मा ने बताया कि जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी।