भाजपा नगर मंडल में शिवम महामंत्री व रानू को उपाध्यक्ष का ताज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा के फतेहगढ़ मंडल की कमेटी घोषित हो गयी| जिसमे रानू दीक्षित को मंडल का उपाध्यक्ष और शिवम दुबे को मंडल का महामंत्री बनाया गया है|
भाजपा के फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान नें आधा दर्जन उपाध्यक्ष का मनोनीत किया है| जिसमे अरविन्द भदौरिया, डॉ० पल्लब सोमबंशी, मनोज राजपूत, रानू दीक्षित, अरुण त्रिवेदी व संजय कुमार झा का नाम शामिल है|
इसके साथ ही दो महामंत्री बने है| जिसमे भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे को महामंत्री और गौरव कटियार को महामंत्री बनाया गया है| संजय मिश्रा, सचिन राठौर, रूबी कश्यप, अमन गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता व रोहित कटियार को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है| सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया|