अपडेट: 6 वर्षीय दलित बालिका की दुष्कर्म! के बाद हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखबाद:बीते 18 जुलाई से लापता 6 वर्षीय दलित बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी| उसका अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नही मिला है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला पजाबा निवासी रामतीर्थ जाटव अपनी पत्नी सीमा व 6 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ शहर कोतवाली के ग्राम चाँदपुर निवासी अपने साडू राधेश्याम की पुत्री उपासना के विवाह समारोह में शामिल होने के लिये आये थे| रामतीर्थ ने बताया कि विवाह की रात उसकी पुत्री पत्नी सीमा के साथ ही छत पर थी| बारात आने पर सीमा बारात देखने के लिये चली गयी और उसकी पुत्री अंजली छत पर ही सोती रही| लगभग एक घंटे के बाद जब वह पुत्री के पास छत पर पंहुची तो अंजली उसे नही मिली|
जिसके बाद परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया| इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस ने भी जाँच में कोई खास रूचि नही दिखाई| इसके बाद शुक्रवार को सुबह पुलिस ने उसकी सूचना दर्ज की| शाम को चाँदपुर निवासी नन्हे लाल पेशाब करने के लिये पूर्व प्रधान अखिलेश कटियार के खेत में गये तो उनको मौके पर अंजली की अर्धनग्न लाश पड़ी मिली| उसकी लाल चड्डी पास में ही पड़ी थी| उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी| सूचना मिलने पर मृतक की माँ सीमा, पिता रामतीर्थ व दादी सुन्दरी देवी मौके पर पंहुची उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ रामशरन सिंह सरोज, प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक व डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट मौके पर पंहुची|
एसपी ने परिजनों ने वार्ता की| डॉग आस्कर के माध्यम से पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ खास हाथ नही लगा | इसी दौरान परिजनों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया| लेकिन उन्हें हटा दिया गया| दरोगा बनी सिंह ने शव का पंचनामा भरा| परिजन शव उठने को लेकर आनाकानी कर रहे थे| एसडीएम सदर अजीत सिंह ने मौके पर जाकर वार्ता की| इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| जिलाधिकारी मोनिका रानी मौके पर पंहुची| उन्होंने घर जाकर परिजनों से भेट की| आदि एसपी अतुल शर्मा ने बताया की घटना के सम्बन्ध में जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये गये है| जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है|