ब्रेकिंग – मकान बेचने के विवाद में समधी ने महिला के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के बिर्राबाग कादरीगेट निवासी 44 वर्षीय रमा तिवारी पत्नी स्वर्गीय सुनील तिवारी को उसके पुत्र वधू के चाचा ने गोली मारकर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

घायल मां को लोहिया अस्पताल पहुंचे पवन तिवारी ने बताया कि उसका विवाह हरदोई जनपद के हरपालपुर, सवाइजपुर, कूंचा बिर्रा निवासी विनोद शुक्ला की पुत्री साधना के साथ हुआ है।  पवन का कहना है कि उसे मिर्गी के दौरे आते हैं। जिसकी 3500 रुपये प्रति माह के हिसाब से दवा लेनी पड़ रही है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मां रमा तिवारी मकान को बेचकर रुपये इलाज में लगाने की तैयारी कर रहीं हैं। इस बात से ससुराल पक्ष के लोग नाखुश हैं। उनका कहना है कि मकान उसकी पत्नी साधना के नाम किया जाये। पवन ने पुलिस को बताया कि रविवार को मकान खरीदने के लिए एक ग्राहक घर पर बैठा था। तभी मेरी पत्नी साधना के चाचा प्रमोद शुक्ला निवासी नरकसा एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आये और हम लोगों को धमकाते हुए मेरी मां रमा तिवारी पर गोली चला दी। गोली रमा के उल्टे हाथ में लगी। जिससे हाथ के चीथड़े उड़ गये। घायल अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डा0 योगेन्द्र सिंह ने महिला का इलाज शुरू किया। घटना की सूचना पर लोहिया अस्पताल में डायल 100, कादरी गेट चैकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह गंगवार, आवास विकास चैकी इंचार्ज दिनेश कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

कादरीगेट चैकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मकान के विवाद में ही महिला को गोली मारने की बात सामने आयी है। गोली चलने की घटना पूर्णतः सत्य है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। पुलिस जांच कर रही है।