ब्रेकिंग: बाइक सबारों ने प्रधानपति को दौड़कर गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बाइक से घर जा रहे प्रधान पति को चुनावी रंजिश में आधा दर्जन हमलावरो ने दौड़कर गोली मार दी| गम्भीर हालत में उसे पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

कोतवाली मोहम्मदाबाद के नगला चम्पत की प्रधान कांति देवी के पति बलवीर सिंह यादव के साथ गाँव के ही लोगो ने प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है| बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे से बाजार कर बाइक से लगभग 6 बजे अपने घर जा रहा था| तभी संकिसा रोड पर नगर पंचायत के लगे बोर्ड के निकट गाँव के ही कुछ लोगो ने घेर लिया|

आरोपी तीन बाइकों पर सबार होकर आये थे| उन्होंने बलवीर को पीछे से फायरिंग कर दी| जिससे बलवीर ने भागने के प्रयास किया तो उन्होंने भगाकर गोली मारी| गोली उसकी कमर में लगी| जिससे वह गम्भीर हो गया| आरोपी फायरिंग कर फरार हो गये| बलवीर ने घटना की सूचना फोन पर सीओ हजारी लाल को दी| वह घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस के साथ पंहुच गये| वहां सेपुलिस बलवीर को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची| जंहा उसे 7:25 बजे सिपाही अजय कुमार ने भर्ती कराया|

सीओ हजारी लाल ने जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|